अंग्रेजी बोलना कैसे सीखें? – How to Learn speak English

बहुत से लोगों को अंग्रेजी भाषा बोलना लिखना काफी कठिन लगता है। बहुत से स्टूडेंट तो इंग्लिश बोलने से डरते हैं। आज के हमारे इस आर्टिकल में हम आप लोगों को बताएंगे कि अंग्रेजी बोलना, लिखना और पढ़ना कैसे सीखे?,हिंदी मीडियम के फ्रेंड सभी विषयों को हिंदी में पढ़ते हैं लेकिन जब उन्हें अंग्रेजी मीडियम स्कूल में भेजा जाता है, तो उन्हें कुछ समझ नहीं आता है। उन्हें अंग्रेजी से डर लगता है। दोस्तों मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि मैं भी हिंदी माध्यम स्कूल से पढ़ा हुआ हूं लेकिन आज मेरी अंग्रेजी बहुत अच्छी है।

मेहनत और लगन से ही आप अंग्रेजी बोलना सीख सकते हैं।दोस्तों आज हमारे इस लेख में हम लोग आप लोगों को आसान तरीकों के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप बहुत ही आसानी से अंग्रेजी बोलना एवं लिखना सीख सकते हैं। और हर क्षेत्र में अपने लिए कामयाबी ला सकते हैं। बस इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत की जरूरत है।

Grammer के सभी नियम सीखें और समझे

इंग्लिश बोलने या लिखने सीखने के लिए सबसे पहली और जरूरी चीज है कि आपको अंग्रेजी की व्याकरण का सही ज्ञान होना जरूरी है, जैसे – Present, past, future tense के सभी प्रारूप को अच्छी तरह से पढ़ ले और हर दिन उसका अभ्यास करते रहे, कुछ दिनों में आपको सभी नियम याद हो जाएंगे। इसके साथ ही noun, pronoun, preposition, conjunction, parts of speech, figure of speech, active passive, direct indirect आदि चीजों का आपको अभ्यास करना होगा।

डिक्शनरी का प्रयोग अपनी आदत बनाएं

अंग्रेजी के बहुत से शब्द आपको समझ में नहीं आते आप उन्हें डिक्शनरी में खोज सकते हैं,आजकल तो सभी लोगों के पास फोन होता है तो आप अपने स्मार्टफोन में डिक्शनरी डाउनलोड करके रख सकते हैं। या फिर आप इंटरनेट की सहायता ले सकते हैं, आप सीधे गूगल में जाकर के उस शब्द को टाइप करें और उसका अर्थ खोज सकते हैं। जिससे आपको अंग्रेजी भाषा को समझने में काफी मदद मिलती है।

अंग्रेजी न्यूज़पेपर पढ़ने की आदत डालें

यदि आप चाहते हैं कि आपकी अंग्रेजी अच्छी हो जाए तो आपको अंग्रेजी न्यूज़पेपर जरूर पढ़ना चाहिए। हो सकता है कि शुरू में आपको समझ में ना आए, पर धीरे-धीरे आप शब्द पहचानने लग जाएंगे। जो लोग हर दिन अंग्रेजी न्यूज़पेपर पढ़ते हैं उनके अंग्रेजी अपने आप अच्छी हो जाती है।

घर पर अंग्रेजी का प्रयोग करें

यदि आप तेजी से अंग्रेजी बोलना सीखना चाहते हैं तो आप अपने घर में अपने भाई-बहनों या माता-पिता के साथ में अंग्रेजी बोलने का प्रयास कर सकते हैं, यह आप यह भी कह सकते हैं कि अपने दोस्तों के साथ आप अंग्रेजी बोलने का प्रयास कर सकते हैं।इससे आपके सगे संबंधी और दोस्तों की भी अंग्रेजी ठीक हो जाएगी और आपको अंग्रेजी बोलने में झिझक भी नहीं होगी।

अंग्रेजी बोलने वाले दोस्त बनाएं

दोस्त मित्र ऐसे लोग होते हैं जो जीवन में आपको सही दिशा देने में काफी सहायता करते हैं। अच्छी संगति और अच्छे दोस्त आपको सफलता की ऊंचाई तक पहुंचाते हैं। दोस्तों का असर आपके जीवन और आपके कैरियर दोनों पर पड़ता है, इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी अंग्रेजी सुधर जाए तो कोशिश कीजिए कि ऐसे दोस्तों के साथ अपनी दोस्ती बनाए जो पढ़ाई लिखाई में तेज हो, अंग्रेजी बोलना पसंद करते हो तो आप उनके साथ अंग्रेजी बोल सकते हैं जिससे आपकी अंग्रेजी भी अच्छी हो जाएगी।

अंग्रेजी नोबल या स्टोरी बुक पढ़े

बहुत से लोग कहानियां नोबेल इत्यादि पढ़ना पसंद करते हैं, या कह सकते हैं कि उन्हें पढ़ने का बहुत शौक होता है। तो आप अंग्रेजी कहानियां, कविताएं इत्यादि पढ़ सकते हैं, इससे आपको नए-नए अक्षर का ज्ञान होता है। जिससे आपकी अंग्रेजी भाषा काफी इंप्रूव हो जाती है। जिन लोगों की अंग्रेजी काफी कमजोर है उन्हें अक्सर शिक्षक अंग्रेजी कहानियां कविताएं यहां तक कि नोबेल पढ़ने की सलाह देते हैं।

अंग्रेजी बोलना कैसे सीखें? – How to learn Speak English in Hindi

कई लोगों को अंग्रेजी लिखने में काफी कठिनाई होती है, इसके लिए उन्हें हर दिन 4 से 5 पेज अंग्रेजी किताब से देखकर लिखनी चाहिए।फिर अपने किसी मित्र टीचर से खुद को डिक्टेशन देने के लिए बोलना चाहिए। इससे आपको अंग्रेजी लिखने में काफी सुविधा होती है बाद में आप किताब से मिलाइए और गलतियां देखिए।धीरे-धीरे आपको सभी गलतियां दूर हो जाएगी।

अंग्रेजी कैसे बोले

स्कूल में टीचर आपको सही तरह से इंग्लिश के शब्दों और सेंटेंस का उच्चारण करना सिखाते हैं। इसके साथ ही आजकल आपको इंटरनेट पर ऐसे कई android.app मिल जाएंगे जहां से आप अंग्रेजी शब्दों को सही सही उच्चारण करना सीख सकते हैं।ऑडियो वीडियो बुक इत्यादि भी इंटरनेट पर काफी सारी मौजूद है,जहां से आप अंग्रेजी शब्दों का उच्चारण और उनका इस्तेमाल कैसे और किस तरह से करना है इसके बारे में जान सकते हैं।

English News Channel देखें

अगर वाकई में आप अपनी अंग्रेजी भाषा को सुधारना चाहते हैं तो आपको बहुत सारी चीज है अपने अंदर परिवर्तन करना होगा और इन सारी चीजों को अपनी आदत बनानी होगी, इसके लिए आप अंग्रेजी न्यूज़ चैनल देख सकते हैं। इससे भी आपको काफी मदद मिलेगी। वीडियो और इमेजेस देखकर आप समझ जाएंगे कि कौन सी न्यूज़ किस बारे में है।

बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में डालें

यदि आप चाहते हैं कि आपके बच्चे धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलना सीख जाएं तो आपको अपने बच्चों की अंग्रेजी मीडियम स्कूल में भेजना चाहिए। जो बचपन से ही वह इंग्लिश में बातचीत, लिखना, पढ़ना सीखे तो आप उनकी मदद कर सकते हैं, जिससे आपकी भी अंग्रेजी अच्छी हो जाएगी।

अंग्रेजी में सोचें

हमारे देश में ज्यादातर लोग हिंदी बोलते हैं,ज्यादातर देखा जाता है कि आपको जिस भाषा का ज्ञान ज्यादा होता है आप उसी भाषा में ज्यादातर समय सोचते हैं। कोशिश कीजिए कि आप ज्यादा से ज्यादा अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल करते हुए अंग्रेजी में ही सोचें। हमारे देश में ज्यादातर लोग हिंदी में बोलते हैं। हिंदी में सोचते हैं फिर उसे अंग्रेजी में ट्रांसलेट कहते हैं। परंतु कई बार हर हिंदी वाक्य का ट्रांसलेशन अंग्रेजी में सही तरीके से नहीं किया जा सकता। इसलिए यदि आप अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो आपको अंग्रेजी में सोचना होगा।

गलतियों से ना घबराए

जिन लोगों को अंग्रेजी बिल्कुल भी नहीं आती वह अंग्रेजी शब्द बोलने में घबराते हैं।वह सोचते हैं कि कहीं उनका उच्चारण गलत ना हो जाए। अगर आप वाकई में अंग्रेजी बोलना और लिखना सीखना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अंग्रेजी बोलते वक्त घबराने की जरूरत नहीं है। आप छोटी मोटी गलतियां करते हुए भी अपने अंदर कॉन्फिडेंस जगा सकते हैं।और धीरे-धीरे आप अपनी अंग्रेजी को सुधार सकते हैं।

अंग्रेजी फिल्म और टीवी शो देखें

अगर आपको फिल्में या टीवी देखने का शौक है तो आप अंग्रेजी फिल्में और टीवी शो देख सकते हैं। इसे आप की अंग्रेजी अच्छी होगी साथ में भाषा का ज्ञान भी बढ़ेगा। और आप नए-नए शब्दों को सीखेंगे। जिससे आपको अंग्रेजी बोलने लिखने और सीखने में काफी मदद मिलेगी।

अंग्रेजी अंग्रेजी बोलने एवं लिखने सीखने के लिए कुछ उपयोगी किताबें

✏ Rapidex English speaking course

✏ Best English speaking course

✏ Dynamic memory speaking course

✏ A practical guide to English grammar

अंग्रेजी बोलना कैसे सीखें, अंग्रेजी बोलने का आसान तरीका, अंग्रेजी बोले, 30 दिन में अंग्रेजी बोलना सीखें, अंग्रेजी कैसे बोले, घर में रहकर अंग्रेजी कैसे बोले, अंग्रेजी बोलने के लिए क्या करें, घर में अंग्रेजी बोलना कैसे सीखें, अंग्रेजी बोलने की प्रैक्टिस, अंग्रेजी बोलने के लिए क्या करें,

How to learn to speak english, easy way to speak english, speak english, learn to speak english in 30 days, how to speak english, how to speak english at home, what to do to speak english, how to learn to speak english at home, english speaking practice , What to do to speak English,

दोस्तों, हमने यहां पर आपको अंग्रेजी बोलने और लिखने सीखने के लिए आपको कुछ टिप्स और जानकारी उपलब्ध कराई है। आप इन सारे टिप्स और जानकारियों का इस्तेमाल करके अपना कम्युनिकेशन स्किल्स बढ़ा सकते हैं। और अंग्रेजी बोलना एवं लिखना सीख सकते हैं। दोस्तों अगर इससे संबंधित अगर आपकी कुछ सवाल है तो आप हमें कमेंट बॉक्स पर कॉमेंट करके पूछ सकते हैं।अगर आपको हमारा या लेख पसंद आया है तो आप अपने दोस्तों, परिवार वालों के साथ इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं।

Sharing Is Caring:

दोस्तों में, facttechno.in का संस्थापक हूं। मैं अपनी इस ब्लॉग पर टेक्नोलॉजी और अन्य दूसरे विषयों पर लेख लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत शौक है और हमेशा से नई जानकारी इकट्ठा करना अच्छा लगता है। मैंने M.sc (Physics) से डिग्री हासिल की है। वर्तमान समय में मैं एक बैंकर हूं।

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा एक महत्वपूर्ण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी थे, जो झारखंड के मुक्तिसेना आंदोलन के नेता थे। उन्होंने आदिवासी और दलितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और उनके समर्थन…

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय भारतीय समाज सुधारक, विद्वान, और समाजशास्त्री थे। वे 19वीं सदी के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यमी और समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में अंधविश्वास, बलात्कार, सती प्रथा, और दाह-संस्कार…

महर्षि दयानंद सरस्वती

महर्षि दयानंद सरस्वती की जीवनी

महर्षि दयानंद सरस्वती, जिन्हें स्वामी दयानंद सरस्वती के नाम से भी जाना जाता है, 19वीं सदी के महान धार्मिक और समाज सुधारक थे। उन्होंने आर्य समाज की स्थापना की, जो…

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

ए. पी. जे. अब्दुल कलाम, भारतीय राष्ट्रपति और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष के रूप में प्रसिद्ध थे। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम…

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ. भीमराव आंबेडकर, भारतीय संविधान निर्माता, समाजसेवी और अधिकारिक हुए। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को महाराष्ट्र के एक दलित परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में अनेक क्षेत्रों…

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास भारतीय साहित्य का एक प्रमुख नाम है जिन्हें संस्कृत का महाकवि माना जाता है। उनका जन्म और जीवनकाल निश्चित रूप से नहीं पता है, लेकिन वे आधुनिक वास्तुगामी मतानुसार…

Leave a Comment