आरोग्य सेतु एप क्या है? – what is Aarogya setu App in hindi

जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉक डाउन बढ़ाने की घोषणा की, उसी के साथ ही श्री नरेंद्र मोदी ने अपने नागरिकों को से यह अपील की कि वह अपने फोन ऊपर आरोग्य सेतु app जरूर डाउनलोड करें?

आप लोगों में से ऐसे बहुत सारे लोग होंगे जो यह जानना चाह रहे होंगे कि आखिर यह आरोग्य सेतु एंड्रॉयड एप मे ऐसा क्या है? जिसके चलते भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे डाउनलोड कर अपने स्मार्टफोन में रखने के लिए कहा है।

दोस्तों आज के हमारे इस लेख में हम लोग आपको आरोग्य सेतु ऐप के बारे में बताने वाले हैं? और इस कोरोना वायरस के महामारी के दौरान यह किस तरह से आपकी मदद कर सकता है।

आरोग्य सेतु एप क्या है?

भारत में कोरोनावायरस का पहला मामला इसी वर्ष जनवरी के आखिरी हफ्ते में दर्ज किया गया और यह केस केरल राज्य से आया था। उसके बाद से ही महामारी से निपटने के लिए कई सारे तरीके अपनाए गए, इन्हीं तरीकों में से एक है आरोग्य सेतु एंड्राइड एप्लीकेशन।

वहीं भारत सरकार यदि मानती है कि यह एंड्रॉयड एप्लीकेशन लोगों को करना वायरस संक्रमण के खतरे से आगाह करने में मदद करता है। इसके साथ ही कई लोग तो यह भी दावा कर रहे हैं कि यह एंड्रॉयड मोबाइल एप्लीकेशन आपके आसपास के लोगों के इर्द-गिर्द कोरा पॉजिटिव लोगों के बारे में भी बताता है।

आरोग्य सेतु एप ऐसे तो आपके एंड्राइड मोबाइल या फिर IOS जोकि एप्पल जैसे स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया जाता है, दोनों ही तरह के स्मार्टफोन में चल सकता है। इस एंड्राइड एप्लीकेशन को आप सीधे गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं, या फिर आप सीधे भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के अभी आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक हमने नीचे दिया है।

https://www.mygov.in/aarogya-setu-app/

आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल कैसे करें?

जैसे ही आप आरोग्य सेतु एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करते हैं और वह आपके फोन पर इंस्टॉल हो जाता है। तो आपको सबसे पहले उस ऐप को खोलना होगा, यहां पर आपको अंग्रेजी और हिंदी संगीत आरोग्य सेतु एप पर 11 भारतीय भाषाओं दी गई है। इन भाषाओं में से आप कोई भी भाषा जो आप पढ़ लिख सकते हैं उसे चुन सकते हैं।

इसके बाद आपको नेक्स्ट पर क्लिक करना है, आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां पर आपको COVID 19 से संबंधित कई सारी जानकारियां उपलब्ध कराई गई है तो आप उन्हें पढ़ सकते हैं। और नेक्स्ट या फिर आगे क्लिक करते जाइए।

यहां दी गई जानकारी को आप ध्यानपूर्वक पढ़िए और आखिर में रजिस्टर नाउ पर क्लिक कीजिए। इस पेज पर आपको आरोग्य सेतु को किस तरह से इस्तेमाल करना है इसके बारे में सारी जानकारियां दी गई है। आरोग्य सेतु एंड्राइड एप्लीकेशन का इस्तेमाल करने के लिए आपको ब्लूटूथ शेयरिंग की आवश्यकता पड़ सकती है, जैसी की सूचना के नीचे दी गई है।

जैसे कि ऊपर दिया गया है कि सबसे पहले आरोग्य सेतु एप को इंस्टॉल करने के बाद आपको अपना ब्लूटूथ और लोकेशन दोनों को स्विच ऑन करना होगा, अपनी लोकेशन शेयरिंग को ऑलवेज पर सेट करें, आरोग्य सेतु एप पर आप अपने परिवार दोस्तों को भी आमंत्रित कर सकते हैं। जैसे ही आप रजिस्टर नाउ पर क्लिक करेंगे तो भारत सरकार द्वारा इस पर कुछ नियम एवं शर्तें एवं लोकेशन डेटा का उपयोग इत्यादि के बारे में लिखा हुआ मिलेगा। इसके बाद आपको मैं सहमत हूं पर क्लिक कर दीजिए।

इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना फोन नंबर डालकर के रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। तो आप अपना फोन नंबर डालकर के यहां पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। और सबमिट पर क्लिक कर दीजिए।

जैसे ही आप आप अपना फोन नंबर डालते हैं तो आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी वेरीफाई करने हेतु आती है। इसके अलावा एक वैकल्पिक फॉर्म भी आता है जिसमें आपका नाम, उम्र, पेशा और पिछले 30 दिनों के दौरान विदेश यात्रा के बारे में पूछा जाता है। आप इस फॉर्म को स्किप भी कर सकते हैं। अगर आप जरूरत के समय में वेंटिलेटर या नहीं स्वयं सेवक बनने की इच्छा रखते हैं तो आपके पास खुद को इस में नामांकित करने का विकल्प भी मौजूद रहता है।

यह एंड्रॉयड एप्लीकेशन आपको हरे और पीले रंग के कोड में आपके जोखिम के स्तर को दिखाता है, यह भी सुझाव देता है कि आपको क्या करना चाहिए। अगर आपको ग्रीन में दिखाया जाता है और बताया जाता है कि आप सुरक्षित है तो कोई खतरा नहीं है। कोटा से बचने के लिए आपको सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखना चाहिए और घर पर ही रहना चाहिए।

अगर आपको पीले रंग में दिखाया जाता है और टेक्स्ट बताया जाता है कि आपको बहुत जोखिम है तो आपको हेल्पलाइन में संपर्क करना चाहिए।

आप अपना कोरोना आंकलन भी कर सकते हैं

आरोग्य सेतु एंड्राइड एप्प पर आप ‘ सेल्फ एसेसमेंट टेस्ट’ फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर आप चैट विंडो खोल देंगे। इसमें यूजर की सेहत और लक्षण से जुड़े कुछ सवाल किए जाएंगे।

आप अपने क्षेत्र के कोविड-19 हेल्थ सेंटर के हेल्पलाइन नंबर का भी पता लगा सकते हैं। आप अपने नजदीकी हेल्थ सेंटर तक पहुंचने के लिए मैप भी देख सकते हैं।

———————————————————–

दोस्तों आज क्या हमारे इस लेख में हम लोगों ने आप लोगों को आरोग्य सेतु एप क्या होता है? इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं? इसके बारे में जानकारी प्रदान करने की कोशिश की है। अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई है तो आप अपने परिवार वालों के साथ या दोस्तों के साथ इसे शेयर कर सकते हैं। साथ में कोरोनावायरस के इस जंग में लोगों को बचाने का काम भी कर सकते हैं। अंत में हमारी यही सिला रहेगी कि कोरोनावायरस से लड़ने के लिए आप सोशल डिस्टेंसिंग जरूर बनाए रखें। घर ही में रहे और लॉक डाउन का पालन करें!

Sharing Is Caring:

दोस्तों में, facttechno.in का संस्थापक हूं। मैं अपनी इस ब्लॉग पर टेक्नोलॉजी और अन्य दूसरे विषयों पर लेख लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत शौक है और हमेशा से नई जानकारी इकट्ठा करना अच्छा लगता है। मैंने M.sc (Physics) से डिग्री हासिल की है। वर्तमान समय में मैं एक बैंकर हूं।

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा एक महत्वपूर्ण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी थे, जो झारखंड के मुक्तिसेना आंदोलन के नेता थे। उन्होंने आदिवासी और दलितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और उनके समर्थन…

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय भारतीय समाज सुधारक, विद्वान, और समाजशास्त्री थे। वे 19वीं सदी के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यमी और समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में अंधविश्वास, बलात्कार, सती प्रथा, और दाह-संस्कार…

महर्षि दयानंद सरस्वती

महर्षि दयानंद सरस्वती की जीवनी

महर्षि दयानंद सरस्वती, जिन्हें स्वामी दयानंद सरस्वती के नाम से भी जाना जाता है, 19वीं सदी के महान धार्मिक और समाज सुधारक थे। उन्होंने आर्य समाज की स्थापना की, जो…

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

ए. पी. जे. अब्दुल कलाम, भारतीय राष्ट्रपति और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष के रूप में प्रसिद्ध थे। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम…

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ. भीमराव आंबेडकर, भारतीय संविधान निर्माता, समाजसेवी और अधिकारिक हुए। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को महाराष्ट्र के एक दलित परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में अनेक क्षेत्रों…

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास भारतीय साहित्य का एक प्रमुख नाम है जिन्हें संस्कृत का महाकवि माना जाता है। उनका जन्म और जीवनकाल निश्चित रूप से नहीं पता है, लेकिन वे आधुनिक वास्तुगामी मतानुसार…

Leave a Comment